फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अब स्कूलों में बजेगी स्वच्छता की घंटी, तय होगी रैंकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पंचायतों की तर्ज पर अब विद्यालयों की भी स्वच्छता रैंकिंग की जाएगी। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यालयों को साफ-सुथरा रखना और विद्यार्थियों में स्वच्छता की आदत विकसित करना है। ऐसे में उच्च रैंकिंग वाले स्कूलों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन की योजना के तहत हर विद्यालय को 30 सितंबर तक एसएचवीआर (स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग) पोर्टल या मोबाइल एप पर अपनी स्व-मूल्यांकन रिपोर्ट अपलोड करनी होगी। रिपोर्ट में स्कूल परिसर की साफ-सफाई, पेयजल सुविधा, शौचालयों की स्थिति, कचरा निस्तारण प्रणाली, पौधारोपण, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण जैसे बिंदुओं का विशेष रूप से उल्लेख करना होगा। रैंकिंग के आधार पर उच्च स्थान पाने वाले विद्यालयों को राज्य और केंद्र सरकार की ओर से पुरस्कृत भी किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से एक ओर जहां बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, वहीं दूसरी ओर विद्यालयों का वातावरण भी अधिक स्वच्छ और सुरक्षित बनेगा। इस अभियान से उम्मीद की जा रही है कि शिक्षक, छात्र और अभिभावक मिलकर विद्यालयों को आदर्श स्वरूप प्रदान करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षण लालजी यादव ने बताया कि स्वच्छता रैंकिंग न केवल प्रतिस्पर्धा की भावना जगाएगी, बल्कि छात्रों में पर्यावरण संरक्षण और साफ-सफाई के संस्कार भी गहराई से स्थापित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें