फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अब एक दिन में 20 मरीजों को मिलेगी डायलिसिस की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल में डायलिसिस सेंटर का विस्तार शुरू हो गया है। डायलिसिस सेंटर को नए भवन में शिफ्ट करने के साथ ही नई मशीनें व बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है। अब तक यहां एक दिन में तीन से चार मरीजों की ही डायलिसिस हो पा रही थी लेकिन अब यहां 14 बेड पड़ेंगे। इससे एक दिन में एक साथ 15 से 20 मरीजों की डायलिसिस हो सकेगी। नए भवन में मशीनों को लगाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में डायलिसिस सेंटर भले ही दो साल पहले शुरू कर दिया गया था लेकिन मरीजों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा था। इसे अस्थाई तौर पर पुराने भवन में संचालित करा दिया गया था। शुरूआत में तीन मशीनें लगाकर महज तीन ही बेड पड़े थे। यहां महज तीन मरीजों की डायलिसिस हो पाती थी। कई मरीजों को इंतजार करना पड़ता था। ऐसे में मरीजों को प्राइवेट अस्पताल या फिर दूसरे जिलों में जाना पड़ता था। इसे ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल में भी डायलिसिस भवन बनाया गया। पिछले दो महीने पहले भवन हस्तांतरित होने के बाद से सेंटर के विस्तार का काम चल रहा है।

बृहस्पतिवार को यहां मशीन लगाने का शुरू कराया गया। यहां 14 बेड भी डाले जा रहे हैं। नए डायलिसिस भवन में 14 मशीन लगाकर डायलिसिस सेंटर का विस्तार किया जा रहा है। स्टाफ भी तैनात कर दिया गया है। अब एक साथ यहां 14 मरीजों की डायलिसिस हो सकेगी।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में पंजीकृत हैं 30 मरीज
जिला अस्पताल के रिकॉर्ड में किडनी संबंधी रोगियों की संख्या 30 है जो दिल्ली, बरेली या नोएडा जाकर डायलिसिस कराते हैं। यहां जिला अस्पताल में छोटा सेंटर दो साल पहले शुरू हुआ तो कुछ सहूलियत मरीजों को मिलने लगीं। रोग के अनुसार सप्ताह में एक बार तो कई बार मरीजों को सप्ताह में दो बार तक डायलिसिस करानी पड़ती है। डायलिसिस कराने वाले शहर के एक व्यक्ति के परिजनों के अनुसार, निजी अस्पताल में एक बार की डायलिसिस पर करीब चार हजार रुपये का खर्च आता है। बाहर आने-जाने और रुकने का खर्च अलग होता है। अब मरीजों को जिला अस्पताल में लगभग निशुल्क तौर पर यह सुविधा मिलेगी।

छह टेक्नीशियन समेत 10 का स्टाफ रहेगा तैनात
- सेंटर के विस्तार के साथ ही अब स्टाफ की भी तैनाती की जा रही है। यहां छह टेक्नीशियन, दो वार्डबॉय, एक स्वीपर व एक सेंटर प्रभारी रहेंगे। अब तक मात्र तीन लोगों के सहारे ही सेंटर था। मरीजों को इसकी सुविधा जल्द मिलने लगेगी। संवाद

-
जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट नए भवन में शिफ्ट होने के बाद से ही मशीनों समेत बेड बढ़ाने की कवायद चल रही है। संस्था ने बेड व मशीनों को जिला अस्पताल में भेजा है। दो से तीन दिन में सेंटर का विस्तार हो जाएगा। इसके बाद जिले के किसी भी मरीज को डायलिसिस को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा। - डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें