दातागंज। लखनऊ धरना में शामिल होना समरेर विकास खंड के पंचायत सहायकों को भारी पड़ गया। पंचायत सहायकों पर नियमित हाजिरी न लगाने और दिए गए कार्यों को पूरा न करने के आरोप में 52 पंचायत सहायकों को ग्राम प्रशासक और सचिव की ओर नोटिस जारी कर दिया गया है।
समरेर विकास खंड में नियमित हाजिरी न लगाने और कार्य न करने पर 54 पंचायत सहायकों को नोटिस जारी किया गया है। विकासखंड में 58 ग्राम पंचायत हैं। एक में ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक नहीं है। सिर्फ तीन पंचायतों ने पंचायत सहायकों को नोटिस जारी नहीं किया। नोटिस में 54 पंचायत सहायकों से कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस कार्रवाई के बाद पंचायत सहायकों में खलबली मच गई है।
डीपीआरओ यावर अब्बास ने बताया कि समरेर विकासखंड में ग्राम पंचायतों की ओर से 54 पंचायत सहायकों को नोटिस भेजे हैं। उन्होंने बताया कि पंचायतों की ओर से हाजिरी दर्ज न कराने और तय काम न करने पर यह कार्रवाई की गई है। नोटिस का संतोषजनक जवाब न देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।