फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दातागंज सीएचसी के 15 कर्मियों को नोटिस, कट सकता है वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर और स्टाफ समय से नहीं पहुंच रहे हैं। इसको लेकर पड़ताल हुई तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी जाग गए हैं। शनिवार को सीएमओ डॉ. अब्दुल सलाम ने सीएचसी दातागंज का औचक निरीक्षण किया। चिकित्साधिकारी मौजूद मिले, लेकिन 15 कर्मचारी समय से नहीं पहुंचे थे। सीएमओ ने सभी कर्मचारियों को नोटिस देने के लिए एमओआईसी को निर्देश जारी किए थे। नोटिस का जवाब न देने वाले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन


एमओआईसी रिद्देश भसीन का कहना है कि अस्पताल पर आने का समय 8 बजे निर्धारित है। इसके बाद भी कर्मचारी 9 बजे के बाद ही पहुंच रहे हैं। इसकी लगातार खबरें प्रकाशित हो रही हैं। इसी को लेकर सीएमओ ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया था। इसमें 15 कर्मचारी समय से नहीं पहुंचे थे। सभी को नोटिस देने के निर्देश मिले थे।
नोटिस का जवाब न देने वाले कर्मचारियों का वेतन काटा जाएगा। सोमवार को कर्मचारी समय पर अस्पताल पहुंचे। सीएमओ डॉ. अब्दुल सलाम का कहना है कि लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय से ड्यूटी न करने वाले कर्मचारियों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें