उझानी। खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) प्रशांत सिंह राठौर ने कस्बे के तीन किड्स प्ले स्कूल को बिना मान्यता के संचालन का दावा करते हुए उन्हें बंद कराने के लिए नोटिस भेजा है।
आरोप है कि पंजाबी कॉलोनी में बिना मान्यता के लिटिल पर्ल, स्काई बिंग्स प्ले और किड्स प्ले नामक स्कूल का संचालन किया जा रहा है। अभिनव सक्सेना ने इसकी शिकायत बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों से की थी। इसके बाद विभागीय स्तर से जांच भी कराई गई थी।
नोटिस में कहा गया है कि तीनों स्कूलों को 10 दिन के बंद कर दिया जाए। साथ ही बच्चों को समीप के विद्यालयों में उनका नामांकन कराया जाए। नोटिस हालांकि पिछले सप्ताह जारी किया गया था, लेकिन किड्स स्कूल के संचालकों के बुधवार को जानकारी मिली। एक स्कूल की संचालिका ने बताया कि किड्स प्ले में पांचवीं तक की पढ़ाई नहीं होती। ऐसे में मान्यता का नियम नहीं है। संवाद