फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस, 24 घंटे का दिया समय

Thu, 21 Nov 2024 02:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अतिक्रमण को हटाने के लिए अधिकारियों ने मजबूत इरादा कर लिया है। दातागंज तिराहे से लेकर नवादा तक दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। बुधवार को यातायात पुलिस ने अतिक्रमण करने वाले सभी दुकानदारों को नोटिस दिया। बृहस्पतिवार दोपहर तक का समय देते हुए अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


दातागंज तिराहे से लेकर नवादा चौकी तक वाहनों की आवागमन ज्यादा रहता है। इस वजह से राहगीरों को भी परेशानी होती है। वहीं, जाम लगने का मुख्य कारण दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण भी है। ऐसे में बुधवार को यातायात प्रभारी कमलेश मिश्रा ने अपनी टीम के साथ मिलकर इस सड़क के दोनों तरफ के दुकानदारों को नोटिस दिया है। यातायात प्रभारी ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर बाद नगर पालिका, एआरटीओ, सिटी मजिस्ट्रेट और यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा।


दातागंज मार्ग से तीन घंटे तक नहीं गुजर पाएंगी गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली
दातागंज रोड से तमाम गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली दिन में नवादा की तरफ जाती है। ऐसे में दिन के समय जाम लगने की संभावना अधिक हो जाती है। इसी को देखते हुए यातायात पुलिस ने दोपहर 1 बजे से लेकर शाम चार बजे तक दातागंज तिराहे से होकर नवादा की तरफ जाने वाली गन्ना से लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर रोक लगा दी है। अगर कोई गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली आ रही है तो उसे एचपी ग्राउंड में खड़ा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें