नोटबंदी के विरोध में पीएम के खिलाफ प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी की वजह से किसानों, गरीबों और आम लोनों को हो रही परेशानियों के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला लावेला चौराहा पर फूंक दिया। इससे पहले उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक करके पीएम पर हमला बोला, जिसमें युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह ने कहा कि नोटबंदी का अध्यादेश बिना संसद में लाए लागू करना देना प्रधानमंत्री मोदी की हिटलरशाही को दर्शाता है, जिसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी और इसका बदला जनता विधानसभा चुनाव 2017 में लेगी।
प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि भारत विश्व का पहला देश है, जहां पर आदमी को अपनी मेहनत की कमाई के रुपये बैंक में जमा करने और निकालने में नाकों चने चबाने पड़ रहे हैं। गरीबों को इसके लिए लोगों की जी हुजूरी करनी पड़ रही है। इससे पहले युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह ने संगठन के रिक्त पड़े जिलाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों के आवेदन भी लिए। इस मौके पर मुन्नालाल सागर, सुरेश पाल सिंह तोमर, सालिम गद्दी, जावेद यादव, सद्दाम हुसैन, साहिब गाजी, शाहरुख गाजी, शफी अहमद खां, चंदा मियां, रानू खां, लाल मियां आदि मौजूद रहे।