पुलिस महकमे की हो रही फजीहत
इस बात पर सिपाही गाली-गलौज करते हुए कहता है कि उससे क्या मतलब है जब पांच हजार रुपये में बात हो गई तो वह पैसे क्यों मांग रहा है। इसी दौरान सिपाही कह रहा है कि सट्टा कोई यहीं की पुलिस थोड़े ही करा रही है आईजी, डीआईजी तक सट्टा करा रहे हैं। इस तरह का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे की जमकर फजीहत हो रही है। इस संबंध में एसएचओ विशाल प्रताप सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें- धर्मांतरण के जाल में फंसी युवती: प्रेमी के वादे पर किया भरोसा, एक साल लिव-इन में रही युवती, मिला बड़ा धोखा
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि एडिटेड वीडियो है। जिसने बनाया है, उसकी तलाश की जा रही है। वीडियो की जांच के बाद जो भी दोषी निकलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।