फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यमुक्त न करने पर जेडी ने बीएसए से जवाब तलब किया

Tue, 24 Mar 2015 07:12 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब सात महीने पहले स्थानांतरित हुए बाबुओं को रिलीव न किए जाने को लेकर संयुक्त शिक्षा निदेशक(जेडी) माया निरंजन ने बीएसए से स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही आदेश दिए की स्थानांतरित लिपिक को कार्यमुक्त कर दिया जाए। अन्यथा की स्थिति में वेतन आहरण पर रोक लगाने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते दिनों करीब सात माह पहले जेडी स्तर से मंडल भर में लंबे समय से जमे बाबुओं का स्थानांतरण किया गया था। इसमें राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बेसिक कार्यालय तथा डायट संस्थान के बाबू शामिल थे। इसमें से दो तीन को छोड़कर किसी को कार्यमुक्त नहीं किया गया। इस पर जेडी ने पहले आख्या मांगते हुए रिलीव न किए जाने तक स्थानांतरित हुए बाबुओं का वेतन रोके जाने के आदेश भी दिए, लेकिन एक दो माह के बाद आदेश को ठेंगा दिखाते हुए वेतन भी निकाल दिया गया। इसकी शिकायत अपर शिक्षा निदेशक तक की गई। अब इस पर जेडी माया निरंजन ने बीएसए कृपाशंकर वर्मा को आदेश जारी कर स्थानांतरित किए जा चुके कनिष्ठ लिपिक को कार्यमुक्त करने के लिए लिखा है। उन्होंने पत्र में साफ कहा कि बीएसए कार्यालय में तैनात कनिष्ठ लिपिक का ट्रांसफर राजकीय इंटर कॉलेज गभिया सहराई पीलीभीत में कनिष्ठ लिपिक के पद पर किया गया था। लिहाजा इन्हें अभी तक कार्यमुक्त नहीं किया गया है। उन्होंने तुरंत कार्यमुक्त किए जाने के आदेश दिए हैं।
000
स्थानांतरण हुए बाबुओं को रिलीव न किए जाने को लेकर बीएसए से स्पष्टीकरण मांगा है। कार्यमुक्त करने के लिए कहा गया है। आदेश की अवहेलना पर वेतन आहरित पर रोक लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- माया निरंजन, जेडी, बरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें