बदायूं। इस्लामनगर के गांव अल्लहैपुर में 23 मई की रात को किसान महेश की हत्या की गई थी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस मामले को डकैती का रूप दिया गया था, लेकिन यह तथ्य अभी तक की जांच में झूठ निकला है। हत्या का राज घर पर ही छुपा है। घटना को किसी अपने ने ही अंजाम दिया है। पुलिस इसका सोमवार को खुलासा करेगी।
पुलिस ने शक के आधार पर महेश की पत्नी ममता को रविवार को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो घटना का सच सामने आ गया। पुलिस ने मामले का पूरा खुलासा तो कर लिया है, लेकिन पुलिस अब घटनाक्रम की कड़ी से कड़ी जोड़ रही है, ताकि साक्ष्य पुख्ता हो जाएं। मामला डकैती के बाद हत्या का सामने आने के बाद शासन ने भी मामले पर संज्ञान लिया और एडीजी पीसी मीना को मौके पर भेजा गया था। थाना पुलिस ने मामले का पर्दाफाश तो कर लिया है लेकिन आधिकारिक पुष्टि अधिकारी अभी नहीं कर रहे हैं। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि पुलिस खुलासे के करीब है। सोमवार को पूरी वारदात का खुलासा होगा।
घर पर ही मिला लूटा गया माल, पुलिस बताएगी पूरा घटनाक्रम
-पुलिस ने भले ही खुलासा न कर रही हो पर जो माल डकैती में लूटा गया दिखाया था वह घर में ही मिल गया है। हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी बरामद हो चुकी है। पत्नी पर पुलिस का शक है। पुलिस ने उसे कई घंटे की पूछताछ के बाद भी नहीं छोड़ा है।