नगर पालिका परिषद के जलकल विभाग की कार्यप्रणाली का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक साल बीतने को आया, लेकिन अभी तक आवेदक का जल संयोजन नहीं हुआ है। वह पालिका के चक्कर लगाकर परेशान हो गया। अब डीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विजयनगर कॉलोनी, सिरसा रोड निवासी श्रीकिशन वर्मा ने बताया कि उन्होंने एक जुलाई 2014 को नगर पालिका के जलकल विभाग से कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया था। उसकी संख्या 10764 है। करीब एक वर्ष बीतने को आया, अभी तक उनके घर में जल संयोजन नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि कई बार उन्होंने वहां जाकर लिखित रूप से शिकायत दर्ज कराई। ईओ को भी लिखा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
गर्मी के मौसम में जब जल की सर्वाधिक आवश्यकता होती है, ऐसे में उनके परिवार को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने डीएम और नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा से मांग की है कि इस मामले में हुए विलंब की जांच कराकर जल संयोजन कराया जाए।