फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं हादसा: गंगा में डूबे दो सगे भाइयों का अब तक नहीं लगा सुराग, तीसरे दिन भी जारी रही तलाश

Tue, 14 Apr 2026 05:30 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
मोटरबोट पर सवार पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के खजुरा नगला गांव के समीप रविवार को गंगा नदी में डूबे दो सगे भाइयों की तलाश तीसरे दिन मंगलवार को जारी रही, लेकिन देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका। एसडीआरएफ, फ्लड पीएसी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है। टीमें करीब पंद्रह किलोमीटर के दायरे में दोनों बच्चों को तलाश कर रही है।

विज्ञापन


रविवार शाम गंगा नदी में नहाते समय पांच बच्चे पिंटू, केशव, अखिलेश, सिंकू और विकास गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सिंकू और विकास को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि तीन बच्चे तेज धारा में बह गए।

घटना के बाद प्रशासन की ओर से चलाए गए सर्च ऑपरेशन में सोमवार को अखिलेश का शव बरामद कर लिया गया था। वहीं पिंटू और केशव अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए नदी में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। टीमें घटनास्थल से करीब 15 किलोमीटर के दायरे में गहन तलाशी अभियान चला रही हैं। सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सर्च ऑपरेशन जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें