फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मेड़ तोड़ने, भूमि की पैमाइश का नहीं हल, फरियादी काट रहे तहसील के चक्कर...

विज्ञापन
फोटो-वीरेश गिरी - फोटो : Archive
विज्ञापन
बिल्सी। मेड़ तोड़ने, भूमि की पैमाइश कराने, बिजली नहीं आने सहित तमाम शिकायतें लेकर फरियादी पहुंचे। इनमें कई ऐसे फरियादी भी आए जो कई बार अपनी समस्या को हल कराने के लिए तहसील के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन समस्या हल नहीं हुई। फरियादियों ने तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अवनीश राय, एसएसपी अंकिता शर्मा गामिनी सिंगला को अपनी पीड़ा बताई।
विज्ञापन

राजस्व, पुलिस, बिजली, भूमि विवाद, विकास और अन्य विभागों से संबंधित 46 शिकायतें पहुंचीं, जिनमें से चार का निस्तारण हुआ। फरियादियों की शिकायतें सुनने के बाद जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही या अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, उप जिलाधिकारी बिल्सी राजेश कुमार सिंह, तहसीलदार प्रभा सिंह, नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



-फरियादियों ने बताई अपनी पीड़ा....

हमारे गांव में लंबे समय से पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। कम समय तक बिजली मिलने से ग्रामीणों को पेयजल, सिंचाई और घरेलू कार्यों में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। - वीरेश गिरी, निवासी ग्राम रहटनी


पड़ोसी ने कई बार मेरे खेत की मेड़ तोड़ दी। विरोध करने पर झगड़े पर उतारू हो जाता है। इस संबंध में कई बार तहसील में शिकायत की गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। - देवपाल, निवासी ग्राम खंडुआ


खेत के पड़ोसी बार-बार मेड़ को तोड़ रहे हैं। इस मामले की कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पाया है। - संजय पाल, निवासी ग्राम दिधौनी


खेत की पैमाइश कराने के लिए कई बार तहसील में प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन आज तक लेखपाल ने पैमाइश नहीं की। समय पर कार्रवाई न होने से मुझे लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। -यशपाल सिंह, निवासी ग्राम सहसपुर नगला

दो घंटे देरी से पहुंचे बड़े साहब, इंतजार करते रहे फरियादी
बिल्सी। संपूर्ण समाधान दिवस का निर्धारित समय सुबह 10 बजे था, लेकिन बड़े साहब करीब 12 बजे तहसील पहुंचे। इससे समाधान दिवस की कार्यवाही करीब दो घंटे विलंब से शुरू हुई। शिकायतों के निस्तारण की उम्मीद लेकर पहुंचे फरियादी तहसील परिसर में इंतजार करते रहे और इधर-उधर भटकते नजर आए। राजस्व, पुलिस समेत अधिकांश विभागों के अधिकारी पहले ही तहसील पहुंच चुके थे। संवाद

फोटो-वीरेश गिरी- फोटो : Archive

फोटो-वीरेश गिरी- फोटो : Archive

फोटो-वीरेश गिरी- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें