फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर दाना नहीं, मंडी में शुरू हुई गेहूं की आवाक

Fri, 07 Apr 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
गेहूं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में खोले गए हैं 93 गेहूं क्रय केंद्र, किसान नहीं पहुंच रहा वहां
विज्ञापन

सरकार ने भले ही सरकारी क्रय केंद्रों पर तमाम सहूलियतों का लोक लुभावन वायदा किया हो लेकिन गेहूं उत्पादक किसानों को क्रय केंद्र नहीं भा रहे। इसके पीछे किसानों के क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के पिछले वर्षों के कटु अनुभव रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें अब बाजार भाव भी सुहा रहे हैं। क्योंकि मंडी और केंद्रों पर गेहूं के भाव समान हैं। यही वजह है कि मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो गई है। इधर, जिले में अब तक किसी क्रय केंद्र पर दाना नहीं खरीदा गया है। 
प्रदेश सरकार ने इस साल गेहूं खरीद के लिए 93 सरकारी क्रय केंद्र खोले हैं। गेहूं खरीद का लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया है। किसानों को क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने पर तमाम सहूलियत दिए जाने की भी घोषणा की है। गेहूं बेचने के बाद भुगतान सीधे किसान के बैंक खाते में जाएगा। क्रय केंद्र पर पेयजल सहित अन्य सुविधाएं भी दिए जाने की व्यवस्था की गई है। जिले में एक अप्रैल से गेहूं की औपचारिक खरीद शुरू हो चुकी है। लेकिन आठ दिन गुजरने के बाद भी अब तक सरकारी क्रय केंद्रों पर एक दाना भी गेहूं नहीं खरीदा जा सका है। हालांकि, मंडी में लगातार नए गेहूं की आवक हो रही है। आढ़तियों को गेहूं बेचने पर किसानों को नकद भुगतान मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं खरीद की सुस्त रफ्तार और किसानों का रुख क्रय केंद्रों से ज्यादा आढ़तियों की तरफ होने से ऐसा लगता है कि इस बार भी सरकारी गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा होना मुश्किल है। हालांकि, दावे कई किए जा रहे हैं लेकिन किसानों के रुख को देखकर नहीं लगता कि गेहूं की खरीद का लक्ष्य पूरा हो सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें