फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नौ दिन से ईखखेड़ा गांव में बिजली नहीं, विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
उघैती क्षेत्र के गांव ईखखेड़ा गांव में बिजली को लेकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
उघैती। गांव ईखखेड़ा में नौ दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। विद्युत उपकेंद्र रुदायन से पोषित गांव में 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर फुंक जाने के बाद भी नया ट्रांसफाॅर्मर न लगाए जाने से नाराज महिलाओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया और विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बदायूं-बिजनौर हाईवे के निकट लगा 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर नौ दिन पहले फुंक गया था। इसी ट्रांसफाॅर्मर से गांव के 300 से अधिक घरों में बिजली सप्लाई होती है। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी पानी की है क्योंकि घरों में लगे सबमर्सिबल नहीं चल पा रहे हैं।
इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी शोपीस बनकर रह गए हैं। ग्रामीणों गिरीशवती, लता शर्मा, पम्मी शर्मा, कमला, लालानी देवी, ग्राम प्रशासक रमेश धनगर, राकेश आदि ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से लिखित और मौखिक शिकायत की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर, जल्द ही नया ट्रांसफाॅर्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे और तहसील मुख्यालय पर धरना देंगे। अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने बताया ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए जेई को निर्देश दे दिए है, एक दो दिन में समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें