फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गोद ली गई बालिकाओं को भी मिलेगा सीएम कन्या सुमंगला योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में बदलाव किया गया है। अब गोद ली गई बालिकाओं को भी योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने बताया कि जनपद में 31,172 बालिकाओं को इस योजना से लाभान्वित किया जा चुका है। महिला कल्याण विभाग मिशन शक्ति और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गांव-गांव जाकर जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हैं।
योजना की जानकारी के साथ हेल्पलाइन और करियर काउंसलिंग भी दी जा रही है। योजना के लाभ के लिए आवेदक परिवार उत्तर प्रदेश का निवासी हो और वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक न हो साथ ही। इसके अलावा एक परिवार की अधिकतम 2 बेटियां ही पात्र होंगी। दूसरे प्रसव में जुड़वां होने पर तीसरी बेटी को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

यदि परिवार ने किसी अनाथ बालिका को विधिक रूप से गोद लिया है तो जैविक और गोद ली गई बेटियों को मिलाकर अधिकतम 2 को लाभ मिलेगा। योजना में 6 चरणों में लाभ दिया जा रहा है। 25 हजार रुपये सरकार की ओर से दिए जाएंगे। जन्म पर 5000, एक वर्ष का टीकाकरण पूरा होने पर 2000, कक्षा 1 में प्रवेश पर 3000, कक्षा 6 में 3000, कक्षा 9 में 5000 और कक्षा 12 पास कर स्नातक या 2 वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश पर 7000 रुपये। राशि पीएफएमएस के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। आवेदन mksy.up.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें