फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिजली कनेक्शन नहीं, महिला पीएससी बटालियन का हस्तांतरण अटका

विज्ञापन
दातागंज के सजनी गांव में बना महिला पीएससी का बटालियन का भवन। संवाद - फोटो : सदर तहसील में 15 किलोवाट का लगा सोलर प्लांट।
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज के सैंजनी गांव में चार साल बीतने के बाद भी महिला पीएसी बटालियन का भवन हस्तांतरित (हैंडओवर) नहीं हो सका है। कारण है कि कार्यदाई संस्था अब तक निर्माण कार्य भी पूरा नहीं करा सकी है। वहीं बीस दिन बाद भी विद्युत निगम कनेक्शन नहीं दे सका है। इस कारण भी गैर आवासीय भवन हस्तांतरित नहीं पा रहा है। भवन को 2023 तक तैयार कराके हस्तांतरित किया जाना था।
विज्ञापन


महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 2021 से जिले में 19.68 हेक्टेयर जमीन पर महिला पीएसी बटालियन का निर्माण कराया जा रहा है। भवन दो हिस्सों में बनाया जा रहा है। एक हिस्से में आवासीय तो दूसरे हिस्से में गैर आवासीय भवन तैयार किया जा रहा है। इसमें एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक, क्वार्टर गार्ड, दो मंजिला हॉल, ट्रेनिंग के लिए टिनशेड, परेड ग्राउंड, बैंक-एटीएम, पुलिस अस्पताल, महिला बैरक आदि बनाई जा रहीं हैं। इस काम को नवंबर 2023 तक पूरा किया जाना था, लेकिन कार्यदायी संस्था की लापरवाही से यह भवन अब तक पूरा नहीं हो सका है। न ही यहां विद्युत निगम से कनेक्शन ही हो सका है।

आवासीय निर्माण करा रहे प्रह्लाद सिंह पटेल (पीएपी) इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड, अहमदाबाद को निर्माण की जिम्मेदारी मिली थी। फर्म ने लोक निर्माण विभाग के बरेली स्थित भवन खंड से ठेका लिया था। चार दिसंबर 2021 को काम शुरू हुआ। काम की धीमी रफ्तार के चलते निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका, जबकि काम में गति बढ़ाने को लेकर बरेली लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुदीप गर्ग ने कई बार नोटिस जारी किए। जवाब में निर्माण तेज करने का आश्वासन तो मिला, लेकिन निर्माण तेज नहीं हो सका।
विज्ञापन


विशेष सचिव के निरीक्षण के बाद आई थी कार्य में गति
22 जनवरी को शासन के विशेष सचिव ने महिला बटालियन का औचक निरीक्षण किया था। उन्होंने काम में तेज लाकर जनवरी में ही भवन हस्तांतरित कराने के निर्देश जिम्मेदारों को दिए थे। इसके बाद डीएम समेत पीडब्ल्यूडी के बरेली के अधिकारियों ने रात दिन एक किया, लेकिन निर्माण कार्य तक पूरा नहीं हो सका है। वहीं बिजली कनेक्शन को बीस दिन बाद भी निगम नहीं दे सका है।


प्रोजेक्ट एक नजर में
कुल लागत- 412.78 करोड़ रुपये

आवसीय भवन- 300.47 करोड़ रुपये
अनावासीय भवन- 112.31

क्षेत्रफल- 19.68 हेक्टेयर

एक हिस्से का निर्माण कार्य तो पूरा हो चुका है। दूसरे भाग का भी निर्माण कार्य करीब-करीब पूरा होने वाला है। फिनिशिंग चल रही है। मुख्य बात यह है कि विद्युत निगम में कनेक्शन के लिए आवेदन किया जा चुका है। कनेक्शन मिले तो भवन के हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू हो। अभी करीब 15 दिन तक भवन का निरीक्षण किया जाएगा। कोई कमी नहीं मिलती है तो उसको हस्तांतरित कर दिया जाएगा। - शशांक भार्गव, अभियंता, लोक निर्माण विभाग, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें