फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश नहीं के लगे बोर्ड, दिक्कत बरकरार

Thu, 17 Nov 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
कैश नहीं के लगे बोर्ड, ‌दिक्कत बरकरार 
विज्ञापन
सभी बैंक शाखाओं की अपनी अलग स्थिति नजर आ रही है। अधिकांश बैंक खुलने और उनमें लेनदेन होने की वजह से अफरा-तफरी का माहौल तो थमने लगा है, लेकिन अभी भी लगातार रुपये एक्सचेंज करने वाली बैंक शाखाओं में अपार भीड़ हो रही है, जबकि कुछ बैंकों में एक्सचेंज किया गया। निजी बैंकों ने सिर्फ अपने खाता धारकों के साथ लेनदेन किया गया, एक्सचेंज बंद कर दिया। वहीं, तमाम बैंक शाखाओं में कैश ही नहीं मिला। दो हजार रुपये एक्सचेंज होने पर लोगों ने हंगामा भी किया। वहीं, अधिकांश एटीएम खाली पड़े रहे। 
विज्ञापन

शहर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा, पीएनबी मुख्य शाखा, बैंक ऑफ बड़ौदा रईस मार्केट शाखा, इलाहाबाद बैंक शाखा, टिकटगंज स्थित बीओबी और एसबीआई की बैंक शाखा में जमा और निकासी के साथ ही रुपये एक्सचेंज होते रहे। इससे इन बैंक शाखाओं में भारी भीड़ रही। इलाहाबाद बैंक शाखा में दो हजार रुपये देने की वजह से लोगों ने लाइन में लगने के दौरान हंगामा किया, लेकिन नियमों की बाध्यता के चलते आखिरकर शांत होकर चले गए। 
इधर, विजया बैंक में सुबह से ही कैश समाप्त हो गया है का बोर्ड लगा दिया गया। इससे बैंक में सन्नाटा पसरा रहा। आईसीआईआई बैंक शाखा में कैश खत्म का बोर्ड लगा रहा। बैंक ऑफ महाराष्ट्र में रुपये जमा करने से मना कर दिया, जबकि दो हजार रुपये एक्सचेंज और निकासी कर रहे थे। ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में लेनदेन और एक्सचेंज होता रहा है। बावजूद इसके कोई खास भीड़ नहीं थी। यूको बैंक में एक्सचेंज और लेनदेन जारी रहा। नाममात्र के लोग बैंक के अंदर नजर आए। बैंक ऑफ इंडिया परिसर में लाइन लगी थी, लेकिन रुपये एक्सचेंज नहीं कर रहे थे। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में कैश खत्म का बोर्ड लगा था, जिससे चंद लोग रुपये जमा करने के लिए खड़े थे। इंडियन बैंक में भी कैश नहीं होने का बोर्ड लगा था। आईडीबीआई बैंक में भीड़ लगी थी, लेकिन वे केवल अपने खाताधारकों से लेनदेन कर रहे थे। उन्होंने रुपये एक्सचेंज नहीं किए। सिंडीकेट बैंक में दो छोटी लाइन लगी हुई थीं, वहां पर दोपहर तक रुपये एक्सचेंज होते रहे। साथ ही लेनदेन भी जारी रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें