फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ग्राम चौपालों में 19 शिकायतों का हुआ मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
ग्राम चौपाल में लोगों की ​शिकायतें सुनते अ​धिकारी। स्रोत- सूचना विभाग - फोटो : मृतका स्व​प्निल तिवारी।
विज्ञापन
बदायूं। जिले के समस्त विकास खंडों की दो-दो ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को ग्राम चौपालों का आयोजन हुआ। ग्राम चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मौके पर ही दी गई। कार्यक्रम के दौरान कुल 19 शिकायतों का तत्काल समाधान किया गया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए।
विज्ञापन

ग्राम चौपालों का आयोजन विकास खंड अंबियापुर के मिर्जापुर सहोरा व हरदलपुर, आसफपुर के भरतपुर व भोजपुर, बिसौली के छिबरूकलॉ व मोहम्मपुर मई, दातागंज के नवादा मधुकर व पसिया नगला, दहगवां के उस्मानपुर व सिरसा खुर्द, इस्लामनगर के बुद्धनगर व नगला बराह, जगत के मई बरचरू व रहमा, म्याऊं के अल्लपुर भोला भज्जू व उरूलिया, कादरचौक के भमुईया व इन्द्राई, सहसवान के अब्बूनगर व शेखपुर साहिदपुर, सालारपुर के बराहतेगदार व कैली, समरेर के अंगदपुर व अमरोली, उझानी के चंदनपुर पुख्ता व नररू, उसावां के सरेली पुख्ता व अजररू तथा वजीरगंज के बगरैन व जखैलियां ग्राम पंचायतों में किया गया।
इन ग्राम चौपालों में विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्राम स्तरीय कर्मियों ने प्रतिभाग कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें