फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाइक की टक्कर लगने से नौ वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 27 Jan 2026 03:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उद्यैती थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ। सड़क किनारे बकरी चरा रही नौ साल की बच्ची को तेज रफ्तार बाइक से टक्कर लग गई, जिससे बच्ची की मौत हो गई। 
विज्ञापन
बच्ची की मौत से परिवार में मचा कोहराम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उद्यैती थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क किनारे बकरी चरा रही नौ साल की बच्ची को बाइक से टक्कर लग गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस व परिजन पहुंचे। बच्ची को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि बच्ची कक्षा तीन की छात्रा थी। 

विज्ञापन


उघैती थाना क्षेत्र के गांव गोदी नगला निवासी नेकपाल की नौ साल की बेटी कक्षा तीन में पढ़ती थी। सोमवार को अवकाश होने की वजह से बच्ची बकरी चराने के लिए घर से गई थी। शाम करीब 4:00 बजे सड़क किनारे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दी, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। 

सूचना मिलने के बाद परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को छात्रा के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। छात्रा की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें