उझानी। बरेली-मथुरा हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर 24 घंटे के दौरान सड़क हादसों में कांवड़ियों समेत नौ लोग घायल हो गए। पुलिस और घायलों के परिजनों ने उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर प्राथमिक उपचार भी कराया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्राथमिक उपचार को पहुंचे घायलों में बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव महलौली निवासी योगेंद्र (18) पुत्र गेंदनलाल, उनका 17 वर्षीय भाई गजेंद्र, रिंकू (17) पुत्र धीरपाल और मीनू (16) पुत्री राधेश्याम, बरेली के सिरोही निवासी कैलाश (19) पुत्र रामकिशन में किसी के सिर तो कोई हाथ- पैर से जख्मी बताया गया है।
इससे पहले बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव भरतरा निवासी राजाराम (19) पुत्र दयाराम, कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़ानरसिंहपुर निवासी रूपकिशोर (12) पुत्र वीरेंद्र, कासगंज जिले में सिकंदरपुर वैश्य निवासी अंकित (20) पुत्र रामसिंह और कादरचौक क्षेत्र के गांव भदरौल निवासी मोहित (20) पुत्र मानसिंह का भी इलाज कराया गया। इनमें तीन-चार युवक कांवड़िया बताए गए हैं। वह बाइकें फिसलने से घायल हुए हैं। संवाद