फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विवाहिता की मौत के मामले में पांच ससुरालीजनों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां। पचदियोरा दीवान नगर निवासी प्रियंका की मौत के मामले में पिता जयवीर सिंह यादव की तहरीर पर मृतका के पति समेत पांच ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जयवीर सिंह के मुताबिक, उन्होंने बेटी प्रियंका की शादी करीब सवा साल पहले सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नेकपुर निवासी अनमोल पुत्र सौदान सिंह के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रियंका का उत्पीड़न किया करता था। उसकी तबीयत भी खराब रहने लगी। पिता ने बदायूं समेत कई स्थानों पर उसका इलाज कराया। तबीयत में सुधार नहीं होने पर प्रियंका को इटावा स्थित सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
पिता के अनुसार, तीन अगस्त को वह प्रियंका को उपचार के बाद सैफई से घर लेकर आए थे। घर पहुंचने के कुछ देर बाद तबीयत फिर बिगड़ने से उसकी मौत हो गई थी। मृतका के पिता ने पति अनमोल, सास, ननद, जेठ और जेठानी के खिलाफ तहरीर दी। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि केस दर्ज कराया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें