फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लिंटर के मलबे को लेकर हुई मारपीट में नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। लिंटर का मलबा हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों की तीन महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। छह घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहद्दीनपुर निवासी राहुल व रोहित के बीच मकान का लिंटर के मलबे को लेकर पहले कहासुनी और फिर बाद में लाठी-डंडे चल गए। दोनाें ओर से एक पक्ष के राहुल, बाकुल, चंदर, दीपक, कीर्ति, राहुल और दूसरे पक्ष के रोहित, टिंकू व सुशीला घायल हो गईं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद छह लोगों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस मामले में एक पक्ष के दीपक ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। उसका कहना है कि वह रास्ते पर जा रहा था। रास्ते में एक मकान के लिंटर का मलबा पड़ा था। जब उसने इसे हटाने को कहा तो आरोपियों ने गालियां देते हुए मारपीट शुरु कर दी।
विज्ञापन

बचाने का प्रयास करने पर परिवार के लोगों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में दूसरे पक्ष ने शिकायती पत्र नहीं दिया है। इंस्पेक्टर राजेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। शिकायती पत्र मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें