सहसवान। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर नौ लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए तीन तीन लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
एल्डर कमेटी चेयरमैन अनेकपाल सिंह ने बताया कि तीन अप्रैल को होने वाले बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए चल रही प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए रुकुम सिंह यादव, नरेंद्र गोपाल सक्सेना, अतर सिंह शाक्य, महासचिव पद के लिए सोमवीर सिंह यादव, धर्मेंद्र पाठक, चंद्रभान सिंह यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
सह सचिव प्रशासन के लिए पिंकी सक्सेना, शिवम कश्यप व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सत्यभान सिंह यादव, सरफराज अली नावेद, कनिष्क उपाध्यक्ष पद के लिए मजाहिर अली, कोषाध्यक्ष के लिए सुशील कुमार सैनी, पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए अक्षत सक्सेना, कनिष्क कार्यकारिणी सदस्य के लिए साहिद जमा खां, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए मोहम्मद सबी ने नामांकन पत्र को दाखिल किया।
बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 27 को नाम वापस लिए जा सकेंगे। पर्चों की जांच और नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ होगी कि किस पद के लिए कितने प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। संवाद