फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नव प्रवेशित छात्राओं का रोली-तिलक से हुआ स्वागत

विज्ञापन
गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में नव प्रवेशित स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा का रोली-तिलक लगाकर स्व
विज्ञापन
बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में बुधवार को स्नातक प्रथम वर्ष में नव प्रवेशित छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं का रोली-तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्या प्रो. सरला देवी चक्रवर्ती ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का माध्यम शिक्षा है। उन्होंने छात्राओं से आदर्श विद्यार्थी जीवन अपनाने और समाज व राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की शिक्षिकाओं ने अपने-अपने विषय से संबंधित बुनियादी जानकारी छात्राओं को दी। समाजशास्त्र विभाग से डॉ. इति अधिकारी व शिल्पी तोमर, हिंदी विभाग से डॉ. निशा साहू व डॉ. पूनम सिंह, शारीरिक शिक्षा विभाग से डॉ. श्रद्धा यादव व डॉ. सोनी मौर्य, अंग्रेजी विभाग से डॉ. शुभी भसीन व डॉ. शिल्पी शर्मा, तथा शिक्षा शास्त्र विभाग से डॉ. शालू गुप्ता ने भी अपना परिचय दिया। अंग्रेजी विभाग की डॉ. अवनीशा वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें