फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डिलीवरी के बाद नवजात की हालत बिगड़ी, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर के नहर खान सराय निवासी दीपक साहू की पत्नी सृष्टि को प्रसव पीड़ा होने पर दो दिन पहले सुधीर नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने पहले नॉर्मल डिलीवरी कराने के नाम पर 25 हजार जमा कराए।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, बाद में डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर बताकर ऑपरेशन की बात कही और इसके लिए 35 हजार की मांग की। डिलीवरी के बाद नवजात बच्चे की हालत बिगड़ गई। इसके बाद मंगलवार रात नौ बजे परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने नवजात को बेहतर इलाज के लिए बरेली रेफर कर दिया। घटना के बाद अस्पताल में अफरातफरी का माहौल रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें