बदायूं। खाली प्लॉट में पड़े मिले नवजात की इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
बता दें कि बृहस्पतिवार की शाम एक मां ने अपने नवजात बेटे को फेंक दिया था। रोने की आवाज पर उसके पड़े होने का आभास हुआ लोगों को था। सूचना पर चाइल्ड लाइन की टीम उसको लेकर महिला अस्पताल के एसएनसीयू पहुंची।
चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक कमल शर्मा ने बताया कि यहां बेड खाली न होने से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। शव का अंतिम संस्कार किया गया है।