बदायूं। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत एक हायर सेकेंडरी स्कूल रहेड़िया में बुधवार को एक अनोखा एवं प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत हाईस्कूल की छात्रा जयश्री शाक्य को एक दिन की प्रधानाचार्या बनने का अवसर दिया गया।
स्कूल प्रशासन द्वारा बालिका सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से यह पहल की गई। छात्रा ने स्कूल की दैनिक गतिविधियों का अवलोकन किया, शिक्षकों के साथ बैठक की तथा अनुशासन, उपस्थिति और अध्ययन की प्रगति से जुड़े आवश्यक निर्देश भी दिए। संवाद