फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नई प्रांत कार्यकारिणी की घोषणा, छात्र हित और राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

Tue, 30 Dec 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
एबीवीपी के कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत- संगठन
विज्ञापन
बदायूं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन मंगलवार को संपन्न हुआ। अधिवेशन के अंतिम सत्र में संगठन की परंपरा के अनुसार आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए नवीन प्रांत कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से घोषणा की गई।
विज्ञापन

अधिवेशन के निर्वाचन अधिकारी एवं प्रांत अध्यक्ष सौरभ सेंगर ने सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। इस दौरान प्रांत उपाध्यक्ष, प्रांत सह-मंत्री तथा विभिन्न आयामों के प्रमुख के रूप में दायित्व सौंपे गए।
अंतिम सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री एस. बालकृष्ण ने कहा कि एबीवीपी केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की पाठशाला है। अधिवेशन का समापन वंदे मातरम के सामूहिक गान के साथ हुआ। वहीं, जिले के सहसंयोजक आशीष देव मिश्रा को प्रांत सह-मीडिया संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर मनोज नीखरा, विपिन गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, अंशुल श्रीवास्तव,अनुज ठाकुर, अंकित पटेल, सत्यम मिश्रा, विजयपाल सोलंकी, पायल गिहार, आकाश पाल, हरिमोहन सिंह पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें