फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हमलावर जंगली सूअर चढ़ा हत्थे, ककोड़ा के जंगल में छोड़ा

Tue, 30 Dec 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सिरसौली में पकड़ा गया जंगली सुअर। स्रोत विभाग
विज्ञापन
उझानी। सिरसौली के जंगल में पांच दिन से ग्रामीणों में दहशत की वजह बने जंगली सूअर को मंगलवार दोपहर पकड़ लिया गया। ग्रामीणों ने इसके लिए पूर्वाह्न से ही घेराबंदी कर ली, लेकिन सूअर ने उन्हें कई बार छकाया। वन विभाग ने रेस्क्यू के दौरान सूअर पकड़े जाने का दावा किया है, लेकिन ग्रामीण टीम के आने से पहले ही सूअर हत्थे आ जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिरसौली के जंगल में मेहरबान प्रजापति के खेत में पूर्वाह्न जंगली सूअर देखे जाने का शोर मचा तो ग्रामीण लाठी- डंडे लेकर उसी तरफ दौड़ पड़े। 25 से अधिक ग्रामीणों ने मेहरबान के खेत के आसपास घेरा बनाकर उसे पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी। इसकी भनक वन विभाग के अफसरों को लगी तो वन दरोगा के साथ कर्मचारियों की रेस्क्यू टीम को मौके की ओर रवाना कर दिया। दोपहर बाद जंगली सूअर पकड़ लिया गया। जाल में फंसे सूअर ने जाल से बाहर निकलने की कोशिश भी की।
ग्रामीणों में पुष्पेंद्र ने बताया कि वन विभाग की टीम के आने से पहले ही जंगली सूअर को पकड़ लिया गया था। बाद में वन कर्मी एक निजी वाहन से जंगली सूअर को लेकर कादरचौक क्षेत्र में ककोड़ा के वन आरक्षित क्षेत्र में पहुंचे। जंगली सूअर ककोड़ा क्षेत्र में छोड़ा गया है। बता दें कि इसी जंगली सूअर ने पांच दिन पहले वन दरोगा शुभम प्रताप सिंह पर हमला कर दिया था। हमले में वन दरोगा लहूलुहान हो गए थे। उनका अभी भी बरेली में इलाज चल रहा है। सूअर पकड़े जाने की बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस महसूस की है।
विज्ञापन

-




- सिरसौली के पास जंगली सूअर पकड़ लिया गया है। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया था। सूअर ककोड़ा के जंगल में छोड़ा गया है। इसे लेकर टीम की ककोड़ा के जंगल में हालात पर नजर बनी रहेगी।- निधि चौहान, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें