फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फिरोजाबाद-मुरादाबाद वाया बिल्सी रूट पर शुरू हुई नई बस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। एटा डिपो ने फिरोजाबाद-मुरादाबाद वाया बिल्सी-कासगंज मार्ग पर नई बस सेवा शुरू की है। इससे लोगों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से यातायात सुविधाओं की कमी झेल रहे यात्री अब इस रूट पर सुगम यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन

एटा डिपो के एआरएम नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि रूट पर बस संचालन के लिए लोग मांग कर रहे थे। जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए निगम के अधिकारियों ने निर्णय लिया है। बस फिरोजाबाद से सुबह सात बजे चलकर सुबह 10 बजे बिल्सी पहुंचेगी। उसके बाद यात्रियों को लेते हुए बिसौली, चंदौसी होते हुए मुरादाबाद के लिए करीब 12 बजे पहुंचेगी। यहां एक घंटा रुकने के बाद इसी रूट से वापस होते हुए फिरोजाबाद के लिए जाएगी। यहां पर बस नाइट हाल्ट करेगी और सुबह सात बजे फिर से मुरादाबाद को जाएगी। बस सेवा शुरू होने से उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी लोकेश बाबू सुधीर सोमानी, लोकेश वार्ष्णेय, डॉ. राजाबाबू वार्ष्णेय, दीपक चौहान, अमित वार्ष्णेय, लवकुमार वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, नवरत्न वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय आदि ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें