फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सेप्टिक टैंक तक कैसे पहुंची घरेलू कलह, जांच में खुलेगा राज

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। किलाखेड़ा मोहल्ला निवासी गौरव मथुरिया का शव दोस्त के निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक से बरामद होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गौरव की मौत पानी में डूबने से बताई गई है, लेकिन मारपीट के वायरल वीडियो ने फिलहाल पुलिस को भी उलझा दिया है। दंपती के बीच घरेलू कलह सेप्टिक टैंक तक कैसे आई, यह भी पुलिस की जांच में सामने आ जाएगा।
विज्ञापन

तीन दिन से लापता गौरव मथुरिया (35) का शव रविवार तड़के गौतमपुरी मोहल्ले की नई बस्ती निवासी उनके दोस्त चरन सिंह के निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में पड़ा मिला था। मृतक की पत्नी प्रीति और भाई लकी एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर चुके हैं। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की वीडियो फुटेज वायरल हुई। मृतक के भाई लकी ने बताया कि गौरव को पहले भी कई बार उसकी पत्नी ने पीटा था। पत्नी प्रीति ने गौरव की मौत के लिए देवर और सास को जिम्मेदार ठहराया। प्रीति ने भी तहरीर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने फिलहाल दोनों पक्ष के दावों पर संदेह बढ़ा दिया है। पुलिस की जांच में यह भी शामिल होगा कि घरेलू कलह में गौरव दोस्त के निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक तक कैसे पहुंचे। सेप्टिक टैंक में भरे पानी में डूबने से गौरव की मौत किसी साजिश का तो हिस्सा नहीं।


फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट का इंतजार
- फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल के आसपास के नमूने भरे थे। जांच रिपोर्ट आने में अभी करीब 15 से 20 दिन लग सकते हैं। फॉरेंसिक रिपोर्ट में कुछ नया आता है तो परिवार में किसी एक पक्ष की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

-

गौरव की मौत को लेकर आरोप- प्रत्यारोप पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाला जाएगा।- नीरज कुमार मलिक, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें