फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में अव्यवस्था से किसान परेशान

Thu, 26 Feb 2015 07:44 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (त्रिपाठी) की ओर से तहसील सदर में पंचायत हुई। अध्यक्ष नरेश पाल सिंह राठौर नेे कहा कि तहसील में किसानों को इंतखाब लेने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ता है। इससे किसानों को भारी परेशानी होती है। राशन वितरण सुधार की भी मांग की गई।
विज्ञापन

पंचायत में जिलाध्यक्ष राठौर ने तहसील में किसानों को होने वाली समस्या के बारे में अवगत कराया। वहीं जिला सचिव दुर्गपाल सिंह ने कहा कि तहसील कर्मचारियों ने तहसील के सार्वजनिक शौचालयों में ताले डाल दिए हैं। तहसील में किसानों को अलग शौचालयों की व्यवस्था की मांग की। पंचायत को तहसील अध्यक्ष पोतीराम और जिला संयोजक कौशल कुमार शर्मा ने भी संबोधित किया। कहा कि राशन की दुकानों पर भी कार्ड धारकों को राशन नहीं मिलता खाद्य पदार्थों को ब्लैक कर लिया जाता है। इस मौके पर अबरार अहमद सैफी, जगत पाल यादव, अशोक कुमार, उर्मिलेश यादव, पोतीराम, शशिबाला, नन्नी,राशिउ अल्वी, नरेश पाल सिंह, अंकित कुमार गुप्ता, वीरपाल, कल्लू, चिरौंजी, अंकित गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें