एपीएम पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्राओं गुरुवार को सरौरा में स्वच्छता अभियान चलाकर महिलाओं को भी सफाई के प्रति जागरुक किया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नेहा शर्मा के नेतृत्व में प्रतिभागी छात्राओं ने सरौरा की महिलाओं को स्वच्छता का महत्व समझाया। कहा कि घरों के आसपास सफाई रखने से बीमारियां पैदा नहीं होतीं। छात्राओं ने प्राथमिक विद्यालय समेत आसपास इलाके में सफाई की। छात्र इकाई के प्रतिभागियों ने मानकरपुर, गंगोरा और बसोमा में पौधारोपण किया। कार्यक्रम अधिकारी शिशुपाल सिंह, देवेंद्र उपाध्याय और रूपकिशोर ने छात्रों का हौसला बढ़ाया।
उधर, अब्दुल्लागंज में बांके बिहारी कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने महिला सुरक्षा पर गोष्ठी आयोजित कर महिलाओं को अपराध का विरोध करने की सलाह दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका अरोरा ने कहा कि महिलाएं सजग रहें तो कोई भी अपराधी सामना नहीं कर सकता। गोष्ठी में वीरेंद्र कुमार, चंदन सिंह, राजकुमार वर्मा, रूचि गुप्ता, सारिका रानी, रंजना ग्रोवर और संगीता आदि मौजूद थीं।