फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पड़ोसियों ने वकील के घर बोला हमला, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां। ग्राम असधरमई में वकील के घर पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में तीन महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। वकील ने पड़ोसियों पर पीटने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया। इस पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम असधरमई निवासी पुनीत कुमार कश्यप एडवोकेट ने थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि बुधवार की शाम सात बजे के करीब वह परिवार के साथ अपने पिता के घर गए थे। इसी दौरान पड़ोस के महावीर पक्ष ने लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और मारपीट शुरू कर दी। तीन महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल जांच के लिए भेजा है।
वहीं थाना पुलिस ने एक पक्ष के राहुल व दूसरे पक्ष से अमित व सुमित तीन लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। पुनीत कुमार कश्यप के शिकायती पत्र के आधार पर दो महिलाओं सहित 13 लोगों के खिलाफ मारपीट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें