फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : केशव

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में बैठक करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में विकास और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि शिकायतें किसी भी स्तर की हों, उन्हें गंभीरता से लेकर समयबद्ध और गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाए। कहा कि जिस विभाग के खिलाफ शिकायत हो, उसकी जांच उसी अधिकारी को न सौंपी जाए।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने चकमार्ग और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की बढ़ती शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा कि ऐसे मामलों की शिकायतें लखनऊ तक पहुंचती हैं, इसलिए अधिकारी संवेदनशीलता दिखाएं। बैठक में अमृत सरोवरों को जगमग बनाने पर भी जोर दिया गया।
कानून-व्यवस्था की समीक्षा में उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि फरियादी न्याय पाने के लिए लखनऊ तक जा रहे हैं, यह सही नहीं है। उन्होंने एक माह बाद जनपद दौरा कर ग्राम चौपाल का निरीक्षण करने की घोषणा की। बैठक में डीएम अवनीश राय ने उन्हें राम दरबार स्मृति चिन्ह भेंट किया।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने धान खरीद की स्थिति पूछते हुए क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि जनपद को 37,000 मीट्रिक टन का लक्ष्य मिला है, जो बरेली मंडल में सबसे कम है। लक्ष्य पूर्ति के प्रयास जारी हैं। खाद की उपलब्धता पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कहीं कमी नहीं है और किसानों को परेशान न होने दिया जाए। किसान सम्मान निधि की प्रगति भी जानी गई।

हर घर नल से जल-प्रत्येक ब्लॉक की 10 ग्राम सभाओं में स्थिति की होगी जांच
उपमुख्यमंत्री ने ''हर घर नल से जल'' योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि पेयजल आपूर्ति राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के हर ब्लॉक की 10-10 ग्राम सभाओं में उन स्थानों का निरीक्षण किया जाए जहां 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण होकर घरों में नियमित जल आपूर्ति हो रही है। निरीक्षण के दौरान पाइपलाइन, जल गुणवत्ता, मोटर संचालन और उपभोक्ताओं की संतुष्टि की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से तैयार कर शासन को भेजी जाए।

विद्यालयों, बिजली आपूर्ति और खाद उपलब्धता पर भी रखें फोकस
उपमुख्यमंत्री ने विद्यालयों में यूनिफॉर्म व जूते-मोजे वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह की दीदीयों को सिलाई का अधिक कार्य देकर उन्हें सक्षम और आत्मनिर्भर बनाया जाए।
बिजली आपूर्ति और ट्रांसफार्मर बदलने की स्थिति पर भी चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री ने डीएम से विद्युत विभाग की अलग से समीक्षा बैठक कराने के निर्देश दिए। खाद उपलब्धता पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त स्टॉक है और किसानों को कतई परेशान न होने दिया जाए।

गोआश्रय स्थलों पर सीसीटीवी अनिवार्य
उपमुख्यमंत्री ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. समदर्शी सरोज से गोआश्रय स्थल की स्थिति जानी। कहा, सड़क पर एक भी निराश्रित गोवंश दिखाई नहीं देना चाहिए। निर्माणाधीन आश्रयों को जल्द बनाकर सक्रिय किया जाए। गो आश्रय स्थलों पर सीसीटीवी भी आवश्यक रूप से लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें