बरसात से गिरी फसलों के लिए राहत राशि वितरित की जा रही है। जिलाधिकारी शंभूनाथ ने कहा कि कृषि निवेश अनुदान वितरण में किसी भी लापरवाही को क्षम्य नहीं होगी। लेखपालों द्वारा अभी तक जिन-जिन गांवों का सर्वे नहीं किया गया है वह तत्काल सर्वे कर राहत राशि पीड़ित किसानों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि जिन अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में तहसीलवार नामित किया गया है, उनके कार्यों की वह स्वयं प्रतिदिन समीक्षा करते हैं और संबंधित अधिकारियों को अगले दिन किन-किन गांवों में जाकर अनुदान वितरण का सत्यापन करना है, के संबंध में भी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, कानूनगो एवं लेखपालों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि कृषि निवेश अनुदान वितरण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, जो लेखपाल अभी तक अपने अपने क्षेत्र के कई गांवों में नहीं पहुंचे हैं वह तत्काल उन गांवों का सर्वे कर राहत राशि वितरण की कार्रवाई अमल में लाएं।