फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

73813 किसानों को 17.35 करोड़ बांटे

Sat, 18 Apr 2015 08:04 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीएम राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में 2827 किसानों को 48 लाख, 85 हजार, 559 रुपये की अनुदान राशि वितरित की गई। कृषि निवेश अंतर्गत जिले को प्राप्त कुल धनराशि 31 करोड़ के सापेक्ष अब तक 73 हजार, 813 किसानों को 17 करोड़, 35 लाख, 95 हजार, 140 रुपये वितरित किए जा चुके हैं। तहसील सदर को अनुदान के रूप में चार करोड़, 91 लाख, 66 हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई थी, जिसके सापेक्ष तहसील अंतर्गत 13756 किसानों को चार करोड़, 91 लाख, 67 हजार रुपये का वितरण किया जा चुका है। जिसमें 18 अप्रैल को 650 किसानों को 13 लाख, 58 हजार, 400 रुपये के चेक बांटे गए। तहसील बिसौली को तीन करोड़ रुपये दिए गए थे, जिसमें 16790 किसानाें को तीन करोड़ की धनराशि वितरित कर दी है। जिसमें 1008 किसानों को 13 लाख, 58 हजार, 413 रुपये, 18 अप्रैल को वितरित किए गए। उपलब्ध धनराशि के सापेक्ष शत-प्रतिशत वितरण हो जाने के बाद दो करोड़ रुपये की धनराशि तहसील बिसौली को और उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

तहसील दातागंज में 18 अप्रैल को 1169 किसानों को 31 लाख, 28 हजार, 746 रुपसे का अनुदान वितरित किया गया। तहसील में  अब तक कुल 18369 किसानों को तीन करोड़, 94 लाख, 29140 रुपये वितरित किया जा चुका है। तहसील दातागंज को सात करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए थे। तहसील बिल्सी द्वारा अब तक 14788 किसानोें को तीन करोड़ रुपये वितरित किया जा चुका है। तहसील को पांच करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई थी। तहसील सहसवान को दो करोड़, 50 लाख की धनराशि दी गई थी। तहसील द्वारा 9310 किसानों को शत-प्रतिशत धनराशि वितरित कर दिए जाने के कारण दो करोड़, 50 लाख रुपये की धनराशि और उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें