फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : आयुष डॉक्टरों के हवाले रहा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में इस बार स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही खुलकर सामने आई। कई केंद्रों पर मेला केवल आयुष डॉक्टरों के भरोसे ही चलता नजर आया, जबकि एलोपैथिक और विशेषज्ञ चिकित्सकों की गैरमौजूदगी से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

त्योहार की वजह से कई स्वास्थ्य केंद्रों पर दोपहर तक न तो मेडिकल ऑफिसर पहुंचे और न ही कोई विशेषज्ञ डॉक्टर। ऐसे में आयुष डॉक्टरों को ही ओपीडी संभालनी पड़ी। मरीजों का कहना था कि गंभीर या पुरानी बीमारी से संबंधित परामर्श के लिए उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। हालांकि, कुछ केंद्रों पर एमओआईसी की ओर से निरीक्षण किए जाने की औपचारिकता जरूर निभाई गई, लेकिन डॉक्टरों की कमी और व्यवस्थाओं की खामियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी के बावजूद जरूरी सेवाओं का पूरा लाभ मरीजों तक नहीं पहुंच सका।


45 मरीजों का किया उपचार, जांच में दो की शुगर अधिक निकली
दबतोरी। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य मेले में अपराह्न एक बजे तक कुल 45 मरीज उपचार के बाद दवा लेकर जा चुके थे। इनमें अधिकांश मरीज खांसी, बुखार, बदन दर्द और सांस संबंधी रोगों से पीड़ित थे। डॉक्टर की सलाह पर 18 मरीजों की विभिन्न जांचें कराई गईं। इनमें पांच हीमोग्लोबिन, तीन मलेरिया, पांच पीलिया, एक टाइफाइड और पांच शुगर की जांच शामिल रहीं। शुगर जांच में दो मरीजों की रिपोर्ट सामान्य से अधिक पाई गई। शेष 16 जांचें सामान्य रहीं। मेले में आयुष चिकित्सक डॉ. जहीर अहमद मरीजों का परीक्षण किया। अपराह्न एक बजे तक कोई अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर केंद्र पर नहीं पहुंचा था। मेले में फार्मासिस्ट समद अली, वार्ड बॉय कैलाश कुमार, लैब टेक्नीशियन असर जावेद, स्टाफ नर्स कल्पना, एएनएम वीरवाला मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन


22 मरीजों को मिला नि:शुल्क उपचार

म्याऊं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊं में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में दोपहर तीन बजे तक 22 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। आयुष डॉ. खदीजा खातून ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया और सभी को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। डॉ. खदीजा खातून के अनुसार, होली के कारण इस बार मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कम रही। उन्होंने बताया कि केंद्र पर सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। संवाद

50 मरीज देखे, दो को लगाया रैबीज का टीका

फैजगंज बेहटा। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजगंज बेहटा पर आयोजित आरोग्य मेले में अपराह्न दो बजे तक करीब 50 मरीजों का उपचार किया गया। यहां बुखार, खांसी, नजला और जुकाम के मरीज अधिक संख्या में पहुंचे। मेले के दौरान दो मरीजों को रैबीज के टीके लगाए गए। चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल सिंह ने मरीजों की जांच कर दवा लिखी, जबकि दवा वितरण फार्मासिस्ट निशाकर शर्मा ने किया। श्याम सुंदर ने आधा दर्जन मरीजों की जांच की, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। टीबी के मरीजों को जावेद अहमद की ओर से दवाएं वितरित की गईं। संवाद
विज्ञापन




आयुष डॉक्टरों के द्वारा मरीज देखे जाने की जानकारी नहीं है। इसको दिखवाते है। डॉक्टरों की रोस्टर वाइज ड्यूटी लगाई गई है। -डॉ. रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें