फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शहर के छह केंद्रों पर आज होगा नीट का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को शहर के छह परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

नीट अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में पूर्वाह्न 11 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा संचालन एजेंसी के निर्देशानुसार, अपराह्न 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।
शहर में जिन केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। उनमें राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय शेखूपुर और नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रहेगी। अभ्यर्थियों की प्रवेश से पहले सघन जांच की जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें