फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कड़ी सुरक्षा में सात केंद्रों पर नीट का पेपर आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में नीट की परीक्षा रविवार को होगी। इसमें गड़बड़ी न हो, इसको लेकर शासन की ओर से सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच बैंकों में प्रश्न पत्र रखा जाएगा। इसके बाद मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के सात केंद्रों में 2839 परीक्षार्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को केंद्रों पर आधा घंटे पहले पहुंचना होगा और सभी की बायोमेट्रिक उपस्थिति ली जाएगी। नीट का पेपर कड़ी सुरक्षा में शहर की बैंक में देर रात लाया गया है। इसकी सुरक्षा के लिए एक दारोगा और कांस्टेबल की ड्यूटी लगा दी गई है। परीक्षा केंद्रों में यह पेपर आधा घंटा पहले पहुंचेगा। पांच बजे तक परीक्षा होने के बाद कॉपी डाकघर पहुंचाई जाएगी। वहां से कॉपी बरेली के लिए पुलिस सुरक्षा में भेजी जाएगी।
-
मोबाइल, कैलकुलेटर ले जाना होगा प्रतिबंधित
परीक्षा केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे- मोबाइल, कैलकुलेटर ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। सभी परीक्षा केंद्रों व कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। परीक्षा केंद्रों पर सख्ती से चेकिंग भी होगी।
विज्ञापन


500 मीटर परिधि में नहीं खुलेंगे कैफे
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के मानकों के अनुसार एक कक्ष में अधिकतम 24 परीक्षार्थियों ही बैठाए जाएंगे। परीक्षा के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट नामित कर दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र के 500 मीटर की परिधि में किसी भी फोटो कॉपी की दुकान, साइबर कैफे, पीसीओ आदि परीक्षा के दौरान नहीं खुलेंगे।
-
इन सेंटरों पर होगी परीक्षा
केदारनाथ महिला इंटर काॅलेज में 480 परीक्षार्थी, एनएमएसएनदास पीजी काॅलेज में 480, श्रीकृष्णा इंटर काॅलेज में 720, पीएमश्री राजकीय इंटर काॅलेज में 384, पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर काॅलेज में 384, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय शेखूपुर में 288, हाफिज सिद्दीकी इस्लामियां इंटर काॅलेज में 103 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें