बाबा नीम करोरी महोत्सव का गुरुवार को भंडारे के साथ समापन हो गया। बाबा के भक्तों ने झांकी को फूल बंगले के साथ सजाया। उनका गुणगान करते हुए जश्न भी मनाया गया।
स्टेशन रोड स्थित हनुमाग गढ़ी मंदिर परिसर में महोत्सव के दूसरे दिन भी धार्मिक कार्यक्रम की शुरूआत हवन के साथ हुई। पंडित त्रिलोकी नाथ बांगड़ा की अगुवाई में पूजन कराया गया। जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष विष्णु गोपाल वार्ष्णेय ने ब्राह्मणों और साधु-संतों का भोज कराके उन्हें दक्षिणा भी भेंट की। बाबा के भक्तों ने संकीर्तन में गुणगान किया। पूरा परिसर बाबा नीम करोरी के जयकारों से गूंज उठा।
दोपहर में शुरू भंडारे में हजारों की संख्या में महिला और पुरष जुटे। बाबा की झांकी के दर्शन करते हुए भक्तों ने प्रसाद पाया। देर शाम तक चले भंडारे में बच्चों की संख्या भी काफी रही। सेवादारों में सतीश चंद्र वार्ष्णेय, धर्मेंद्र वार्ष्णेय, राजू भूटानी, विजय गोपाल, अजय गोपाल, गिरीशचंद्र वार्ष्णेय, विक्की वार्ष्णेय, धर्मेद्र कुमार, उदय सिंघल, मनोज वार्ष्णेय, योगेश कुमार, जीतू अरोरा, सुनील सचदेवा, राहुल वार्ष्णेय, पप्पू शर्मा, वीरेंद्र वार्ष्णेय, राजेश आदि का सहयोग रहा।