फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ-अनामिका को पहनाया बेस्ट कपल का ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
लायंस क्लब के तत्वावधान में आयोजित हैप्पी न्यू इयर की पार्टी में घरेलू कार्यक्रमों की धूम रही। प्रशांत और मीनाक्षी ने बिग फैमिली का पुरस्कार पाया। बेस्ट कपल का ताज सिद्धार्थ जैन और अनामिका को पहनाया गया।
विज्ञापन

भगवान दास पैलेस में कार्यक्रम की शुरूआत पर्यावरण की रक्षा के संकल्प के साथ हुई। क्लब के अध्यक्ष विवेक गोयल मैंमिया ने पदाधिकारियों समेत कार्यकारिणी के सदस्यों को पेड़-पौधों की रक्षा करने की शपथ दिलाई। साथ नये साल के जश्न में आतिशबाजी नहीं दागने की सौगंध ली। कार्यकारिणी के सदस्यों की ओर से घरेलू कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। डांस की भी धूम रही। लायनेस मेंबर्स ने घरेलू अनुभव भी शेयर किए।
बेस्ट कपल का अवार्ड सिद्धार्थ जैन और अनामिका को मिला। ताज उन्हें क्लब के अध्यक्ष ने पहनाया। दूसरे स्थान पर अभिषेक भंडारी और दीपशिखा, तीसरा स्थान नवनीत और साक्षी गोयल को मिला। बिग फैमिली का पुरस्कार प्रशांत और मीनाक्षी गोयल ने पाया। गेम लक चांस में कृति गोयल प्रथम और उदित गोयल को द्वितीय स्थान मिला। कार्यक्रम में अमित गोयल, सचिन, नीरज गुप्ता, प्रतीक गोयल, विनय अग्रवाल, नवनीत गोयल, अभिषेक गोयल, आदित्य गोयल, आलोक गुप्ता, नीतिष गोयल, राजेश गोयल, रोहित, निमेष माहेश्वरी, शुभम गोयल, वरुण मित्तल और सन्नी सचदेवा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उझानी। किड्स प्लेनट प्ले स्कूल में न्यू इयर कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने डांस के जरिए धूम मचा दी। रक्षित, केशव, वंश, तुषिका, रूद्र, पीहू, गोपी, एलिना, आशुतोष, ईषा, सात्विक, समृद्धि और कृष्णा का प्रदर्शन मनमोहक रहा। स्कूल की संचालिका वंदना बब्बर समेत शिक्षिकाओं में चारू, अलका, नेहा और शिप्रा ने बच्चों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें