फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बीमा योजना का लाभ उठाना आवश्यक

Tue, 05 Apr 2016 11:52 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
बीमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
केवीके में सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने दिया किसानों को मशविरा
वैज्ञानिकों ने आपदा के दौरान रिस्क कवर के फायदे बताए
 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में मंगलवार को आयोजित किसान गोष्ठी और प्रदर्शनी में मुख्य विकास अधिकारी प्रताप सिंह भदौरिया ने किसानों को योजना के तहत होने वाले फायदे गिनाए। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों और बैंक अफसरों की मौजूदगी में किसानों से संवाद भी किया। कहा कि किसानों को फसल बीमा का लाभ उठाना चाहिए।
सीडीओ भदौरिया ने किसान मेला का फीता काटकर उद्घाटन किया। मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप भी प्रज्ज्वलित किया गया। सीडीओ ने कहा कि आपदा के दौरान होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए फसलों का बीमा होना आवश्यक है। फसल का बीमा है तो नुकसान होने पर किसानों को आर्थिका रूप से परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने किसानों को योजना से जुड़े पहलुओं की भी जानकारी दी। बोले- किसानों को सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने में संकोच भी नहीं करना चाहिए। उपनिदेशक कृषि डॉ. आरपी चौधरी और लीड बैंक के चेयरमैन चारू भट्टाचार्य ने अभिलेखीय जानकारियां शेयर कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी आरके सिंह, जिला उद्यान अधिकारी आरएन वर्मा और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके जादौन ने भी बीमा को लेकर पक्ष रखा। कहा कि किसानों को हर पहलु पर गौर करना चाहिए। केवीके के सह निदेशक प्रसार डॉ. आरपी सिंह ने किसानों को खेती करने के वैज्ञानिक तौर-तरीके समझाए। वैज्ञानिकों में डॉ. संजय कुमार, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. यशपाल सिंह और डॉ. फूलचंद्र ने किसानों को प्रदर्शनी का अवलोकन कराया। डास्प के परियोजना समन्वयक वीके सिंह ने कृषि से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर एएन सिंह, दिलीप कुमार सैनी,  डॉ. आनंद प्रकाश, आशीष अग्रवाल, आलोक सक्सेना जगवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें