फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एनसीसी कैडेट्स और छात्राओं ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने प्राचार्य को पौधे भेंट किए। स्रोत महाविद्यालय
विज्ञापन
बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर सरला देवी के संरक्षण व एनसीसी प्रभारी डॉ. श्रद्धा यादव के निर्देशन में एनसीसी कैडेट्स द्वारा पौधरोपण किया। एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. सरला देवी ने कहा कि पेड़ हमे जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं। जलवायु संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने छात्राओं सहित समाज के प्रत्येक व्यक्ति से अपील की कि शासन से संचालित इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करें और कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल अवश्य करें। एनसीसी प्रभारी डॉ. श्रद्धा यादव ने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण असंतुलित हो रहा है, जिसके परिणामस्वरूप ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। वृक्ष इस असंतुलन को दूर करने में सहायक है। वहीं शारीरिक शिक्षा विभाग की डॉ. सोनी मौर्य ने पौधरोपण को पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी को बढ़ावा देने वाला कदम बताया, जो स्वस्थ पृथ्वी के निर्माण के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने महाविद्यालय परिसर में तुलसी, पथरचट्टा, गुलाब, चमेली, गुड़हल, अशोक और नीम सहित विभिन्न पौधों का रोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें