फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नवादा ने 84 रन से हासिल की जीत

विज्ञापन
गुलड़िया के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान पर क्रिकेट मैच में शॉट लगाता ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
गुलड़िया। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज गुलड़िया के खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो मुकाबले हुए।
विज्ञापन


पहला मुकाबला मझिया और जवाहरपुरी के बीच हुआ। इसमें मझिया ने 12 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 55 रन बनाए। जवाब में उतरी जवाहरपुरी की टीम ने 10.2 ओवर में सात विकेट खोकर जीत हासिल की। इसमें मैन ऑफ द मैच ध्वनित रहे।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला रूपपुर और नवादा किंग्स के बीच हुआ। इसमें नवादा ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। इसमें अल्तमस ने 24 गेंद पर 62 रन बनाए। जवाब में उतरी रूपपुर की टीम ने 11.4 ओवर में 60 रन पर ऑल आउट हो गई। नवादा ने 84 रन से जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच अल्तमस रहे। इस मौके पर बजरंग दल बदायूं के जिला गोरक्षा प्रमुख शिवकांत शर्मा, जितेंद्र कश्यप, उमेश पटेल, देवेश पटेल, सुमित, पुष्पेंद्र, अपूर्व पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें