फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नवरात्र आज से, पूजा के सामान की खरीदारी के लिए बाजार में उमड़े लोग

विज्ञापन
शहर में मूर्ति की खरीददारी करती महिला। संवाद - फोटो : छीटेपुर में बदमाशों के हमले में घायल भारत लाल।
विज्ञापन
बदायूं। नवरात्र आज बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे हैं। इसके मद्देनजर लोगों ने पूजा पाठ से संबंधित सामान की खरीदारी की। बाजार में पूजा के सामान के साथ-साथ माता रानी की मूर्तियां, नारियल और चुनरी की दुकानों पर लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। दुर्गा चालीसा, रक्षा सूत, कपूर, अगरबत्ती, मूंगफली की गुद्दी, गुड़ और चीनी की मांग में खासा इजाफा देखने को मिला।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक बाजारों में व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रह रही। दुकानदारों का कहना है कि नवरात्र को लेकर बिक्री में काफी तेजी है। दुकानदारों ने नवरात्र के व्रत के लिए कुट्टू के आटे को मंगा लिया है। उन्होंने बताया कि व्रत धारण करने वाले श्रद्धालु इसका उपयोग करते हैं।

खूब बिके नारियल और कलश
माता रानी की चौकी स्थापना के लिए श्रद्धालुओं ने पूजा के सामान की खरीदारी की। इसके साथ ही कलश स्थापना के लिए मिट्टी का कलश अत्यंत शुभ माना जाता है। पनवड़िया उपकेंद्र के पास पहुंचकर श्रद्धालुओं ने कलश की खरीदारी करने के साथ ही नारियल भी खरीदा।
विज्ञापन


नगला मंदिर में की गई बैरिकेडिंग
जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में भी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। शहर के नगला मंदिर में श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रखने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। मंदिर को रंग बिरंगी लाइट से सजाया गया है। प्रशासन भी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर सतर्क नजर आ रहा है। इसके साथ ही शहर के कचहरी रोड पर देवी मंदिर के साथ शहर के प्रमुख मंदिरों में नवरात्र को लेकर तैयारियां की गईं हैं। कस्बा और ग्रामीण मंदिरों में श्रद्धालु साफ-सफाई और सजावट की। श्रद्धालुओं का कहना है कि नवरात्रि के दौरान इन मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं, ऐसे में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रहेगी पुलिस
शहर के नगला मंदिर पर श्रद्धालुओंं की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर परिसर में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। सुबह से ही यहां पुलिस बल पहुंच जाएगा। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि माता रानी के हजारों भक्त मंदिर पर आकर पूजा-अर्चना करते हैं। इसको देखते हुए कोतवाली की पुलिस तैनाती रहेगी। किसी भी श्रद्धालु को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। खुराफातियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। अगर कोई शरारती तत्व मंदिर के आसपास भी दिखाई देगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

शहर में मूर्ति की खरीददारी करती महिला। संवाद- फोटो : छीटेपुर में बदमाशों के हमले में घायल भारत लाल।

शहर में मूर्ति की खरीददारी करती महिला। संवाद- फोटो : छीटेपुर में बदमाशों के हमले में घायल भारत लाल।

शहर में मूर्ति की खरीददारी करती महिला। संवाद- फोटो : छीटेपुर में बदमाशों के हमले में घायल भारत लाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें