फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने की मां कालरात्रि की पूजा

विज्ञापन
डांडिया कर नवरात्र की खुशी जाहिर करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने की मां कालरात्रि की पूजा
विज्ञापन

बदायूं। शारदीय नवरात्र पर जिले के देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। भक्तों ने मंगलवार को आदि शाक्ति के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा-अर्चना की। शहर के नगला मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में देवी दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही।
मंगलवार को मां के सातवें स्वरूप कालरात्रि की विधिविधान से पूजा अर्चना की गई। आदि शक्ति के समक्ष श्रद्धालुओं ने श्रद्धा से शीश नवाया। किसी ने लाल चुनरी तो किसी ने चूड़ियां चढ़ाईं। साथ ही परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। संवाद
विज्ञापन

---
डांडिया नृत्य कर महिलाओं ने किया धमाल
बदायूं। चौधरी सराय मोहल्ले में मंदिर पर स्थानीय लोगों की ओर से भव्य आयोजन किया गया। इसमें समाज की महिलाओं ने डांडिया खेलने के साथ ही नृत्य कर माता के सुंदर भजन गाए।
विज्ञापन

श्री दुर्गा पूजा महोत्सव कमेटी की ओर से मंदिर पर मां की प्रतिमा की स्थापना की गई। इसमें महिला मंडल की सदस्यों ने भजन कीर्तन किया। फिर डांडिया के साथ महिलाएं और किशोरियां भजनों की धुन पर थिरकीं। आयोजकों में नरेश मौर्य, विजय साहू, राजेंद्र साहू, नकुल साहू, आशू मौर्य, नन्हे मौर्य व गुरपाल कश्यप का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें