राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मंगलवार को नगला मंदिर सभागार में आयोजित गोष्ठी में स्वामी जी से जुड़े घटनाक्रमों के बारे में बताकर युवा वर्ग को उनके पदचिन्हों पर चलने की सीख दी गई। विभाग कार्यवाह सुरेश कुमार ने कहा कि स्वामी जी ने नर सेवा नारायण सेवा का मंत्र दिया। इस दौरान अमरदीप सिंह राठौर, हिमांशु कुमार, गिरीश कुमार, गिरीशबाबू, सहदेव सागर, वैभव महाजन, हरेंद्र कुमार, राजकुमार सिंह, राजेश कुमार, अशोक कुमार, निखिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
दास डिग्री कॉलेज में यूनिवर्सिटी के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मनवीर सिंह ने कहा कि स्वामी जी दया, करुणा और मानवीय गुणों के मूर्त रूप थे। इस दौरान डॉ. सुधाकर आशावादी, डॉ. बैकुंठ शुक्ल, प्रवक्ता शबीना, डॉ. कमल सिंह, आरती शर्मा, प्रीति पटेल, सृष्टि, सबा, साबिर, सिमरन, पुष्पेंद्र सागर, कविता, भाग्यश्री, अमित कुमार, सतेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। दास डिग्री कॉलेज में हिंदी साहित्य परिषद के तत्वावधान में निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें कमल किशोर गुप्ता प्रथम स्थान पर रहे। इस दौरान डॉ. कमला माहेश्वरी, मोहम्मद सरवर आदि मौजूद रहे।
राजकीय महाविद्यालय में स्वामी जी के विचारों पर संगोष्ठी और 'युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी जी' विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रिया यादव को प्रथम स्थान मिला। प्राचार्य डॉ. एसपी खरे ने कहा कि वर्तमान में स्वामी जी के विचार प्रसांगिक हैं। इस मौके पर डॉ. राकेश जायसवाल, डॉ. राधेश्याम सिंह, डॉ. पंकज अग्रवाल, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. शिवपाल सिंह, डॉ. इकबाल हबीब, डॉ. अफरोज आलम आदि मौजूद रहे।
गिंदो देवी डिग्री कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता और क्विज का आयोजन हुआ। क्विज में सृष्टि प्रथम स्थान पर रही। इस दौरान प्राचार्य डॉ. गार्गी बुलबुल ने कहा कि स्वामी जी की सीख और पदचिन्हों पर चलकर राष्ट्र की उन्नति कर सकते हैं। इस मौके पर डॉ. उमा सिंह गौर, डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी, डॉ. निशि अवस्थी, डॉ. साधना अग्रवाल, सरला देवी आदि मौजूद रहे।
ऐस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालॉजी में वाद विवाद और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें दीपक गुप्ता और आशीष सिंह प्रथम स्थान पर रहे। इस दौरान चेयरमैन सुबोध गोयल, प्राचार्य डॉ. कंचनलता, नीरज गौतम, रमाकांत, हर्षित गुप्ता, दीक्षा सक्सेना, जया वैश्य, मुन्नू बाबू गुप्ता, प्रमोद सहयोगी आदि मौजूद रहे।
द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्राचार्य डॉ. रविशरण सिंह चौहान ने स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर रामऔतार शर्मा, महावीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, आर्येंद्र सिंह, राकेश शास्त्री, रामभजन शाक्य, चंद्रपाल सिंह, सुरेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की जिले की पांच इकाइयों पर स्वामी जी का जन्मदिवस मनाया गया। सभी स्थानों पर गोष्ठियों का आयोजन करके छात्रों को उनके विचारों से अवगत कराकर उस पर चलने के लिए कहा गया। इस मौके पर पारस गुप्ता, जिला संयोजक सहदेव सागर, वैभव महाजन, अशोक, सत्यदेव आर्य, अंकुश गुप्ता, राहुल अकेला, विवेक उपाध्याय, प्रदीप गुर्जर आदि मौजूद।
युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन अंबेडकर पार्क में किया। इसमें संस्थापक ध्रुवदेव गुप्ता ने स्वामी जी के बारे में बताया। इस दौरान सचिन यादव, यमन श्रीवास्तव, तनु नेगी, विनोद मौर्य, धर्मेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
कायस्थ परिवार और स्वामी विवेकानंद महासभा की ओर से समारोह आयोजित हुआ। इसमें मनोज जौहरी ने कहा विवेकानंद जी का जन्मदिन युवाओं में स्वाभिमान और उम्मीद की किरण पैदा करने वाला दिन है। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजा सक्सेना, सौरभ सक्सेना, सुयश जौहरी, शिवम सक्सेना, नितिन सक्सेना, हर्षित सक्सेना, दीप आदि मौजूद रहे।
भारतीय संगोष्ठक संस्था ने युवा दिवस पर गोष्ठी करके स्वामी जी बारे में बताया गया। इस मौके पर संयोजक अमन मयंक शर्मा, दिनेशचंद्र शर्मा, सोनाली सक्सेना, गीता शर्मा, नरेशचंद्र शंखधार, रामदेवी शर्मा आदि मौजूद रहे। निखार जनकल्याण समिति गौतेरा शाखा की ओर से भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई और राष्ट्रीय गीत गाए गए। इस दौरान प्रमोद कुमार, रजनी मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार, सुमित, कपित, वैभव, आर्येंद्र, कविता आदि मौजूद रहे।
विकलांगजनों को बांटे फल
सिलहरी। विवेकानंद जयंती के मौके पर मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से सदभावना सम्मेलन बरातेगदार मंदिर में हुआ। इसमें सत्यपाल जी महाराज की ओर संचालित साध्वी महात्मा सत्यवादिनी बाईजी और कोकिला बाईजी के स्वामी के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही विकलांगजनों को फलों का वितरण किया गया। इस दौरान गीता गाडगे, शकुंतला चौहान, शशि चौहान, राजबाला, आचार्य जोगेंद्र त्यागी, सुरेशपाल सिंह, रामवीर, घनश्याम आदि मौजूद रहे।
बिल्सी में मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कालेज में राष्ट्रीय युवा दिवस धूमधाम से मनाया गया। गोष्ठी एवं निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। प्राचार्य डॉ. रतनदीप शर्मा ने स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही उनके बताए मार्ग चलने का आह्वान किया। इस मौके पर डॉ. पंकज कुमार, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. शाहबुद्दीन अली, डॉ. डॉली, डॉ. ऋतु जैन, डॉ. वंदना, डॉ. विजय कुमार, डॉ. आराधना आदि मौजूद रहे।
गुलड़िया में निकाली गई शोभायात्रा
गुलड़िया। भारत लोक शिक्षा परिषद की ओर संचालित एकल विद्यालय अभियान के 90 गांवों के लोगों और समिति सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद की शोभायात्रा निकाली। इस मौके पर अमरपाल, रामबदन, रामचंद्र, भूपेंद्र सिंह दद्दा, हरप्रसाद सिंह, बृजेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र शाक्य, बादशाह, नरेश, पूनम, विजयवीर आदि मौजूद रहे।