अभ्यास वर्ग में अशीष को सम्मानित करते अभाविप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सौरभ सेंगर। स्रोत स्वयं
बदायूं। एबीवीपी का चार दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग के समापन दिवस पर पदाधिकारियों के दायित्वों की घोषणा की गई। इसमें नमन गुप्ता को संयोजक व आशीष देव मिश्रा को सह संयोजक बनाया गया है। सहसवान में इन पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रज प्रांत का चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग मयंक ऋषि की तपोभूमि मैनपुरी में संपन्न हुआ। इसमें संगठन को गति देने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें इतिहास, कार्यपद्धति, आयाम कार्य गतिविधि, परिसर कार्य, सदस्यता व इकाई गठन आदि सत्रों के माध्यम से विद्यार्थी परिषद की कार्यशैली से परिचय कराया गया।
जिला संयोजक की घोषणा के बाद नमन गुप्ता ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जो विश्वास जताया गया है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। सह संयोजक आशीष देव मिश्रा ने कहा कि शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ विभिन्न शैक्षणिक व्यवस्था और सामाजिक कार्यक्रमों को गति प्रदान करेंगे। राजीव सिंह ने कहा कि जिले के प्रत्येक महाविद्यालय में बेहतर शिक्षा के लिए सार्थक प्रयास करेंगे।
लेखनी में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित हुए आशीष देव मिश्रा
जनपद के युवा लेखक व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यसमिति आशीष देव मिश्रा को उनकी लेखन शैली में उत्कृष्टता के लिए विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय अभ्यास वर्ग में सम्मानित किया गया।